पानी गीला क्यूँ होता है ?



मैं चाहता हूँ नदी को नदी की तरह लिखना

जिसमें पानी का गीला-पन हो
और बहाव हो
और उसके आस पास हो हरियाली
(बसंत में पीला-पन भी हो)
एक एक डिटेल हो 
और वो डिटेल ‘डायनेमिक’ हो 
लेकिन ये चित्रकारी न हो 
उसमें आवाजें हो कल कल 
(‘कल कल’ शब्दशः लिखना भी ‘कल कल’ नहीं है 
जैसे
फूल शब्दशः लिखना फूल नहीं है
दुःख को ‘दुःख’ लिखना नहीं होता, ‘दुःख’ को लिख लेना)
हम सफलता प्राप्त कर लेंगे एक दिन त्रिआयामी चल-चित्र बना सकने में,
और भर सकेंगे उसमें गंध और सम्वेदनाएँ
और कल्पनाओं को वास्तविकता के समतुल्य खड़ा कर देंगे
----जैसे आज तक करते आये हैं---- 

टिप्पणियाँ

  1. हम सफलता प्राप्त कर लेंगे एक दिन त्रिआयामी चल-चित्र बना सकने में,
    और भर सकेंगे उसमें गंध और सम्वेदनाएँ
    और कल्पनाओं को वास्तविकता के समतुल्य खड़ा कर देंगे
    ----जैसे आज तक करते आये हैं----

    bahut hi khoobsurat..

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

'ज़िन्दगी' भी कितनी लम्बी होती है ना??
'ज़िन्दगी' भर चलती है...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मार्ट फोन की तितली में तितलियों से ज़्यादा रंग हैं

डिवाइन कॉन्सपिरेसी

Random Thoughts Continued